मक्सूदनगढ़: कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की ली बैठक
गुना कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक में जिले में वित्तीय साक्षरता के लिए आरसेटी को लक्ष्य दिए जाने एवं शासन की स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित सभी बैंकर्स को 1 महीने में लक्ष्य पूर्ति करने के आदेश दिए, कलेक्टर ने बैठक में रोजगार योजनाओं के लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण न करने पर बैंकर्स पर नाराजगी भी जाहिर की