राजसमंद: कांकरोली में झील में मछली पकड़ने से रोकने पर 2 युवकों पर चाकू से हुआ हमला, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
कांकरोली में चाकूबाजी, झील में मछली पकड़ने से रोकने पर दो युवकों पर हमला, अस्पताल में भर्ती। राजसमंद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांकरोली थाना क्षेत्र के राजसमंद झील में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया है। दोनों घायल युवकों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।