छिबरामऊ: हरी नगर का रहने वाला युवक किसी बात से नाराज होकर कीटनाशक दवा पी, हालत बिगड़ने पर परिजनों ने कराया भर्ती, उपचार जारी
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के हरी नगर का रहने वाला एक युवक ने किसी बात से नाराज होकर कीटनाशक दवा पी ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उसे बुधवार की शाम 4:10 पर 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार नियंत्रण जारी है। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हबीब हसन ने बताया युवक की हालत में सुधार है।