बरेली: बरेली में महिला ने दबंगों पर निर्माण रोकने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया, एसएसपी से सुरक्षा की मांग की
बरेली जिले के थाना कैंट क्षेत्र से दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम चौवारी निवासी मुनीषा देवी पत्नी गौतम सिंह ने गांव के कुछ लोगों पर उनके वैध निर्माण कार्य को जबरन रुकवाने और खुलेआम धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उनकी माता स्वर्गीय जमुना देवी ने अपनी भूमि और मकान उन्हें विधिक पुत्री होने के नाते दिया था, जिस पर वह वर्षों से काब