बड़गांव: राष्ट्रीय लेक्रोज प्रतियोगिता में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन, सब जूनियर बालक सेमीफाइनल में पहुंचा
उदयपुर के महाराणा प्रताप खेल गांव में चल रही द्वितीय सब जूनियर व सीनियर लेक्रोज प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। सीनियर महिला वर्ग में राजस्थान ने तमिलनाडु को 14-0 से हराया, जिसमें कप्तान सुनीता मीणा, जुला कुमारी गुर्जर, विशाखा मेघवाल, मीरा दौजा और हेमलता डांगी ने शानदार प्रदर्शन किया।