फिरोज़ाबाद: हिमायूपुर इलाके में पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने तेजाब का सेवन किया
फ़िरोज़ाबाद के हिमायूपुर के रहने वाले बॉबी राठौर नामक युवक ने तेजाब का उस समय सेवन कर लिया। जब बार बार बुलाने के बाद भी युवक की पत्नी मायके से नहीं आयी। युवक को आनन फानन में फ़िरोज़ाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसकी हालत बेहद गंभीर होने पर आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। वही पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।