आशा देवी ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराई कि, वह एक गरीब व असहाय महिला है, विगत 4 मार्च को शाम को होली त्यौहार का मिलन चल रहा था तभी गांव के रामलोटन, राजेश, अमन, रवि, राहुल, राजकिशोर शराब के नशे में धुत होकर लाठी, डंडा, बांका भाली लेकर मेरे घर में घुस आए और गंदी-गंदी गालियां दी मैंने मना किया तब उक्त लोग मुझे मारा पीटा।