वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बागी बरडीहा हॉल्ट के समीप ई-रिक्शा की चपेट में आने से एक व्यक्ति जख्मी हो गए जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी व्यक्ति की पहचान रामभज्जू प्रसाद के रूप में की गई बताया जा रहा है कि रामभज्जु प्रसाद साइकिल से घर जा रहे थे, तभी ई-रिक्शा ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे वे जख्मी हो गए।