बरियारपुर: बरियारपुर थाना परिसर में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
शुक्रवार को 3:00 बजे बरियारपुर थाना परिसर में चैती दुर्गा रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी श्वेता कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि सहआशा पार्टी के नेता विनय कुमार गुड्डू, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश मंडल सहित जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।