फिरोज़ाबाद: ताड़ो वाली बगिया, छदामी नगर इलाके में एक युवती की छत से गिरकर हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के ताड़ो वाली बगिया छदामी नगर इलाके की रहने वाली रहनुमा नामक युवती अचानक छत से गिर गयी। जिसको आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को विना पोस्टमार्टम कराये अस्पताल से घर ले गये है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।