ASP माहेश्वर नाग ने बताया कि बोधघाट पुलिस टीम के द्वारा सप्लायर हीरालाल नाईक पर दबिश देकर उसे लगभग 100.24 kg अवैध मादक पदार्थ गांजा खुदरा कीमती करीबन 50,12,000/ रुपए के साथ पकड़ा गया जिसे विधिवत् जप्त कर सप्लायर के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी सप्लायर को गिरफ्तार किया गया, प्रकरण के गिरफ्तार दोनों आरोपीगण को जेल भेजा गया