हिसार की ऑटो मार्किट में इलेक्ट्रिक स्कूटियों के शो रूम में आग लगने का एक मामला सामने आया है । आज सोमवार रात रात को साढ़े 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार बताया कि शो रूम में 50 से ज्यादा स्कूटिया मौजूद थी। आग लगने की सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम नेमौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई है । अभी तक आग लगने कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है ।