आरा: संदेश थाना क्षेत्र से 5 चोरी की बाइक के साथ 4 चोरों को भोजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, ASP ने दी जानकारी
Arrah, Bhojpur | Apr 15, 2025 भोजपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता मंगलवार दोपहर 2:00 बजे भोजपुर ASP परिचय कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि संदेश थाना क्षेत्र में DIU की टीम और संदेश थाना पुलिस द्वारा छापेमारी कर चार स्प्लेंडर बाइक और एक अपाची बाइक के साथ चोर संदेश थाना क्षेत्र के शनि कुमार मिथुन कुमार नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंटू कुमार और सहार थाना क्षेत्र के सुकेश कुमार को किया गिरफ्तार।