कैराना: कैराना कोतवाली में 369 मुकदमों से संबंधित जब्त किए गए हथियारों और उपकरणों को न्यायालय के आदेश पर किया गया नष्ट
कैराना कोतवाली में वर्ष 1983 से 2025 तक दर्ज 369 मुकदमों से जुड़े हथियारों और उपकरणों पुलिस द्वारा जब्त किया गया था। इनमें 199 तमंचे, 14 बंदूक/राइफल, 15 पिस्टल/रिवॉल्वर, तमंचा बनाने के उपकरण, 148 चाकू, पांच कुल्हाड़ी, गोकशी से जुड़े उपकरण और कारतूस शामिल थे। न्यायालय द्वारा विनष्टीकरण के आदेश जारी किए गए थे।