पटना ग्रामीण: मीठापुर बाईपास किनारे स्थित बिजली ऑफिस के पास लगी आग.
मीठापुर बाईपास किनारे स्थित बिजली ऑफिस के पास लगी आग. बाईपास किनारे फेके कचरे में लगी आग और यह आग धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रही थी और धीरे-धीरे आसपास स्थित पेड़ पौधे में आग लग रही थी और आग विकराल रूप धर रही थी.जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाने मे दी. जिसके बाद जकनपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दमकल टीम को भेजा मौके पर और आग पर काबू पाया गया.