चांदवा: चंदवा के सिकनी-रिचुघुटा मार्ग पर अवैध शराब की बिक्री के कई ठिकानों पर एसडीपीओ ने की छापेमारी,4 लोग हिरासत में
चंदवा। लातेहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार की अगवाई में चंदवा थाना के सिकनी से रिचुघुटा जाने वाले मार्ग पर स्थित केंदुवाही गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोकथाम को लेकर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान संजय उरांव व छोटेलाल उरांव के घर में अवैध शराब बिक्री के लिए बनाए गए दो ठिकानो पर छापामारी की गई।