खड़गपुर: सीएचसी खड़गपुर में स्वास्थ्य कर्मियों की आरआई को लेकर बैठक आयोजित, गिरते ग्राफ पर सिविल सर्जन ने जताई चिंता
सामुदायिक स्वास्थ्य हवेली खड़गपुर में शनिवार को आर आई को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि सिविल सर्जन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र में आर आई को लेकर दिए गए रिपोर्ट के आधार पर टीकाकरण में स्वास्थ्य कर्मियों की शिथिलता सामने आई है।