सिकंदराराऊ: पुरदिल नगर रोड पर खेतों के किनारे कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, कई पेड़ हुए क्षतिग्रस्त, किसानों ने पाया बमुश्किल काबू
पुरदिलनगर रोड की पटरी पर कूड़े में आग लग गई। आग लगती देख किसान खेतों में कटी फसल छोड़कर भागे। पूरे कूड़े में जगह-जगह आग सुलग रही थी और सड़क की पटरी पर खड़े कई पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया तथा वह जल रहे थे। आसपास के किसानों ने इकट्ठे होकर पानी फेंका तब कहीं जाकर आग बुझी। सूचना पर मौके पर नगर पालिका के पानी के टैंकर भी पहुंच गए।