तरैया: तरैया थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, एसपी ने दी जानकारी
Taraiya, Saran | Apr 1, 2025 सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने मंगलवार की दोपहर 1 बजें के लगभग प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि। तरैया थानाध्यक्ष ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध हथियार के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।