कोल: जवां में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, ऑफिस के काम से जाते वक्त हुआ हादसा
Koil, Aligarh | Feb 17, 2026 जवां में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जवाहर नगर निवासी 35 वर्षीय सावंत पाठक एक निजी कंपनी में काम किया करते थे। सावंत सोमवार को अपने ऑफिस के काम से बाइक से अनूपशहर जा रहे थे। सोमवार रात्रि जवां पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।