करनाल: गांव मुखापरी में सांप के काटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत
Karnal, Karnal | Aug 18, 2024 गांव मुखापरी में सांप के काटने से 15 वर्षीय किशोर की आज मौत हो गई। आज मृतक के पिता सतीश ने बताया कि उसका बेटा अनमोल आठवीं कक्षा में पढ़ता था रात को उसकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टी आने लगी। वह उसे गांव के डॉक्टर के पास लेकर गया मगर उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में लेकर जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।