नवादा से खुलकर शेखपुरा के रास्ते पटना को जाने वाली नवादा पटना फास्ट डेमू ट्रेन के रैक को बदल दिया गया है। सोमवार की सुबह 6:30 बजे यह ट्रेन इलेक्ट्रिक मेमु रैक के साथ रवाना हुई। साथ में इसमें रैक की संख्या भी बढ़ाई गई। इस रूट पर चलने वाली यह पहले ट्रेन है जिसमें यात्रियों की काफी भारी भीड़ देखने को मिल रही है।