गुन्नौर: कस्बा बबराला में मिशन शक्ति अभियान के तहत रैली निकालकर महिलाओं को जागरूक किया गया
बबराला थाना क्षेत्र के कस्बा बबराला में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली में महिला पुलिस कर्मियों छात्रों और अधिकारियों ने भाग लिया। जागरूकता रैली को थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।