कानपुर: रेस्टोरेंट और बार मालिक ने शादी का झांसा देकर युवती का किया शोषण, काकादेव थाने में मुकदमा दर्ज
काकादेव थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ रेस्टोरेंट और बार मलिक सुभायु गुप्ता ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया और उसके बाद कारोबार में घाटे की बात कहकर शादी टालता चला गया। थाना प्रभारी ने रविवार रात 11:00 बजे बताया पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।