बल्दीराय: एनपुर सहकारी समिति पर खाद आते ही किसानों की लगी लंबी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में किया गया वितरण
कूरेभार क्षेत्र के अंतर्गत एनपुर सहकारी समिति पर यूरिया खाद् आते ही रविवार को दिन में 11:00 बजे किसानों ने पहुंचकर लंबी लाइन लगाकर खाद लेना शुरू किया ,जहां पर अधिक भीड़ देखते हुए सचिव द्वारा पुलिस का सहारा लेना पड़ा ताकि सुरक्षा की दृष्टि से खाद को वितरण किया जा सके पहुंची स्थानी थाने की पुलिस ने सुरक्षा को देखती हुई अपनी मौजूदगी में खाद वितरण, करवाया