सूफ़ी संत हज़रत बाबा जमाल शाह वारसी के पाँचवें सालाना उर्स की शुरुआत गुरुवार को काको मध्य विद्यालय के खेल मैदान में हुई। उर्स का उद्घाटन पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने कबूतर उड़ाकर किया। उद्घाटन अवसर पर ए.एफ.ए. बारा चाकंद और ओल्ड फ्रेंड्स क्लब मसौढ़ी के बीच खिताबी फुटबॉल मैच आयोजित हुआ, जिसका प्रारंभ जदयू नेता राजीव नयन ने किक मारकर किया।