अमरोहा: गांव डिडौली में दबंग ठेकेदार साप्ताहिक बाजार में दुकानदारों से कर रहे वसूली, जिला अधिकारी से की गई शिकायत
Amroha, Amroha | Jul 10, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं। आज गुरुवार की सुबह करीब 10:00 बजे अमरोहा जनपद की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव डिडौली निवासी दुकानदार बाबूराम देवेंद्र सुशील वर्मा शीशपाल चंद्रपाल भूर सिंह ओमकार दिलशाद अहमद आदि लोगों ने अमरोहा जिला अधिकारी निधि गुप्ता को शिकायती पत्र दिया है।