धनौरा: गजरौला गांव मोहम्मदाबाद के पास खराब डीसीएम से टकराई बाइक, दूसरे युवक की भी हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
गजरौला हाइवे पर खराब खड़ी डीसीएम से टकराकर बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। एक की मौत तो मौके पर हो गई थी तो वहीं दूसरे की मौत बाद में उपचार के दौरान हुई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में चीत्कार मच गई। पुलिस ने पीएम आदि की कार्रवाई की, वहीं हादसे के जिम्मेदार डीसीएम को क्रेन के द्वारा खिंचवाकर कब्जे में लिया। वहीं चालक की तलाश जारी है।