अमरोहा: अमरोहा के मोहल्ला किशनगढ़ में शराब की दुकान कोचिंग सेंटर के पास खुलने पर महिलाओं ने किया विरोध, पुलिस से हुई नोकझोंक
Amroha, Amroha | Apr 2, 2025 मोहल्ला किशनगढ़ निवासी रेणु देवी, सीमा ,ममता संतोष सरिता सहित तमाम महिलाओं ने आज बुधवार की सुबह करीब 8:00 बजे मोहल्ले में कोचिंग सेंटर के पास शराब की दुकान खुलने पर जमकर हंगामा किया। महिलाओं का कहना है की कोचिंग सेंटर में लड़कियां पढ़ने आती हैं और शराब की दुकान खुलने से लड़कियों की पढ़ाई नहीं हो सकेगी क्योंकि शराब पीकर यहां लोग गाली देते हैं।