नए साल 2026 की दस्तक से महज दो दिन पहले सहार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की सारी खुशियां छीन लीं। मंगलवार की सुबह सहार ब्लॉक के सामने आरा–अरवल मुख्य मार्ग पर बेलगाम बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार किसान को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का सिर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था।परिवार में हाहाकार मचा।