पटना ग्रामीण: अमित शाह जी एक दिन आपकी सरकार जाएगी और उल्टा आप लटकेंगे :कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी
कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 मार्च को बिहार के दौरे पर थे। इस दौरान अमित शाह ने पटना के पालीगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि भू और बालू माफिया को उल्टा लटकाकर भाजपा सीधा कर देंगी। अब अमित शाह के इस बयान पर सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि अमित शाह जी एक दिन आपकी सरकार जाएगी और उल्टा आप लटकेंगे।