देवरी प्रखंड के अंतर्गत स्थित चतरो में छठ महोत्सव को लेकर 16वें अधिवेशन की चल रही तैयारी की समीक्षा, एवं महोत्सव को सफल बनाने को लेकर छठ पूजा समिति चतरो की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार की रात 9बजे तक चतरो बाजार स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में बैठक किया गया। बैठक में छठ पूजा समिति के सदस्य, समाज के गणमान्य लोग व पंचायत प्रतिनिधियों सहित कई लोग उपस्थित थे