मैनपुरी शहर के करहल रोड स्थित शिव गजक भंडार की दुकान में रखे दोना पत्तल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर स्टेशन प्रभारी अनुज कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।