हुज़ूर: बजरिया पुलिस ने गुरुवार को आगरा से भोपाल आ रहे 9 क्विंटल मावा जब्त किया
Huzur, Bhopal | Oct 24, 2024 बजरिया पुलिस ने गुरुवार को आगरा से भोपाल आया 9 क्विंटल मावा जब्त किया है। मावा भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर एक लोडिंग गाड़ी में रखा था, जिसकी शहर में डिलीवरी होना थी। आगे की जांच के लिए यह मामला खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को हैंड ओवर कर दिया गया है। बजरिया थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सुबह स्टेशन के बाहर चेकिंग की। इस दौरान वाहन में मावा रखा मिला।