गोहपारु: गोहपारू पुलिस ने पलसऊ गांव से 74 मवेशी ज़ब्त किए, आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही
शहडोल जिले के गोहपारू पुलिस ने बुधवार को लगभग 6:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि पलसऊ गांव में मवेशियों का अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर पुलिस ने 74 नग मवेशियों को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की है,पुलिस ने बताया है कि आरोपी जगदीश सिंह के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।