गोरौल: लोकआस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन, छठ व्रतियों ने गोरौल प्रखंड के घाटों पर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया
लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन छठ व्रती ने गोरौल प्रखंड क्षेत्र के कटरमाला,आदमपुर,पिरापुर, सोंधो, इस्माईलपुर सहित अन्य गांव के घाटों पर सोमवार को 4 बजे दिन में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया। छठ घाटों पर बज रही भक्ति गानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया हैं।