सूरतगढ़: कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष पहली बार सूरतगढ़ पहुंचे, विधायक सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसेवा केंद्र में किया स्वागत
कांग्रेस के नए मनोनीत जिलाध्यक्ष रुपिंदर सिंह कुन्नर मंगलवार दोपहर पहली बार सूरतगढ़ पहुंचे। यहां जनसेवा केंद्र मे विधायक, ब्लॉक अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष ही है। वह खुद को इस ओहदे का पदाधिकारी मानकर फील्ड में काम करें और संगठन को मजबूती प्रदान करें।