मिर्ज़ापुर: शिवपुर वृद्धाश्रम के पास स्कॉर्पियो में लगी आग के मामले में एएसपी ओपी सिंह का बयान, सभी 6 लोगों को बचाया गया
विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर स्थित वृद्धाश्रम के पास स्कॉर्पियो में आग लगने के मामले में एएसपी ओपी सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज से एक स्कॉर्पियो में छह लोग सवार होकर वाराणसी जा रहे थे कि शिवपुर वृद्धाश्रम के पास उसमें आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण स्कॉर्पियो जल गई। पुलिस की सूझबूझ व फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी को बचा लिया।