झांसी: बबीना पुलिस द्वारा रतनपुर तिराहे से 2 हजार रुपये ईनाम घोषित अपराधी को अबैध देशी तमंचा के साथ किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Mar 25, 2024 बबीना पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान रतनपुर तिराहा बबीना अभियुक्त हसन पुत्र नत्थू कुरैशी निवासी कसाई मण्डी ओरछा गेट बाहर थाना कोतवाली झाँसी उम्र 30 वर्ष के कब्जे से 01 अदद तंमचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व जामातलाशी से 1050 रूपये बरामद हुआ। अभियुक्त हसन उपरोक्त काफी समय से वाछिंत चल रहा था। जिस पर 2000 रुपये का इनाम घोषित था।