फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला घियाही गली में राष्ट्रकवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी के आवास पर रविवार की शाम 4 बजे से कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद कवियों ने अपनी अपनी कविताएं सुना कर खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगर पालिका की चेयरमैन राधा साहू ने कहा कि इस प्रकार की कवि गोष्ठी समय-समय पर होते रहना चाहिए।