हरदोई: गुरगुज्ज़ा गांव में गुमशुदा व्यक्ति के शव मिलने का मामला, भतीजे ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Mar 30, 2026 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के गुरगुज्ज़ा गांव में रविवार देर शाम एक गुमशुदा व्यक्ति का शव मिलने के मामले में मृतक के भतीजे सुनील ने अपनी चाची के पहले पति पर हत्या का आरोप लगाया है।मृतक की पहचान शंकरबक्श पुरवा निवासी रामशरण के रूप में हुई थी।भतीजे सुनील ने बताया कि उनके चाचा रामशरण सण्डीला की एक बाल्टी फैक्ट्री में काम करते थे।उनकी कोई संतान नही थी।