मिली जानकारी के अनुसार महुआरी मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार की दोपहर बाल मेला सह खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर के भाग लिया। और अपने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन को लेकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम की शुरुआत खेलकूद प्रतियोगिता से हुई।