बाराहाट: बाराहाट कृषि भवन में वार्ड सदस्यों ने 20 सूत्री मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
Barahat, Banka | Sep 20, 2025 बाराहाट कृषि भवन में शनिवार करीब 2:00 बजे 20 सूत्री मांग को लेकर वार्ड सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मुख्तार के नेतृत्व में किया गया। मुख्यमंत्री बिहार सरकार को एक लिखित आवेदन देते हुए अपनी मांग को रखा। वार्ड सदस्यों ने मानदेय ₹1200 से बढ़ा कर ₹5000 प्रतिमाह करने की मांग की। वार्ड सदस्यों ने नारेबाजी भी की।