कांधला थाने पर तैनात एसआई सचिन कुमार टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कांधला—कैराना रोड पर ईंट भट्ठे के निकट ट्यूबवेल के पास संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी, जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर छापेमारी की। शुक्रवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि मौके से सट्टे की खाईबाड़ी में कय्यूम निवासी मोहल्ला शेखजादगान कांधला को गिरफ्तार कर लिया।