अटेर: द्वारकाधीश गार्डन के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, युवक की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की
भिंड जिले के उमरी कस्बे में बने द्वारकाधीश गार्डन के पास अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया और जिसे भिंड लाया गया जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने चेकअप के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया जिस मामले में आज शुक्रवार के रोज सुबह 11:00 बजे सूचनाकर्ता की सूचना पर से पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है