समस्तीपुर: रेलवे जंक्शन समस्तीपुर के गेट नंबर 1 पर सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में एक टेम्पो चालक को मारपीट कर किया गया घायल
समस्तीपुर रेलवे जंक्शन के गेट नंबर 1 पर सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में एक टेम्पो चालक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल की पहचान सुंदरेश्वर कुमार सिंह निवासी रामपुर समथु अंगारघाट के रूप में हुई। टेम्पो चालक ने सुभाष चौक के लिए सवारी बैठाया था इसी बात को लेकर दूसरे टेम्पो चालक ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया।