शाहपुरा: बनीपार्क में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
बागावास अहिरान के बनीपार्क में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन बाल आश्रम विराटनगर के तत्वाधान में किया गया। इस दौरान शिविर में कुल 123 लोगों को लाभ मिला। शिविर में जयसिंहपुरा के चिकित्सा अधिकारी डॉ कन्हैया लाल यादव की टीम के द्वारा सेवाए दी गई।