जगदीशपुर: लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर जगदीशपुर राजद के युवा नेता किशोर कुणाल ने दी बधाई और लिया आशीर्वाद
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर जगदीशपुर के युवा राजद नेता किशोर कुणाल उर्फ राजू यादव ने पटना स्थित राबड़ी आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान किशोर कुणाल ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी और उनका आशीर्वाद लिया। किशोर कुणाल ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर उनसे आशीर्वाद लेना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।