औरैया: युवक ने देवकली चौकी समीप यमुना में लगाई छलांग, हुई मौत, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव किया बरामद
सदर कोतवाली क्षेत्र के कसबा खानपुर निवासी एक युवक ने रविवार शाम यमुना नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बरामद किया। मृतक जुए खेलने का आदी था। जिससे घर में आए दिन कलह होता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बा खानपुर निवासी मोहम्मद आदिल पुत्र छुट्टन खान ने रविवार की शाम लगभग चार बजे