कोलारस: कोलारस कस्बे में सिंध जलावर्धन योजना की पाइप लाइन फूटी, हज़ारों लीटर पानी बर्बाद, वीडियो वायरल
शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में शुक्रवार को सिंध जलावर्धन योजना की पाइप लाइन फूटने से हजारों लीटर पानी रास्ते में बह गया। पाइप लाइन फूटने से हजारों की आबादी को पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।जानकारी के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत कोलारस नगर में बिछाई गई सिंध जलावर्धन योजना की पाइप लाइन शुक्रवार दोपहर 3 बजे जगतपुर चौराहे की पुलिया पर फूट गई।